न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » एकता » विधायक आदेश चौहान और थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने “रन फॉर यूनिटी” को दी हरी झंडी — हरिद्वार पुलिस के आयोजन में बहादराबाद की धरती पर गूंजा एकता का जोश, सरदार पटेल की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब!

विधायक आदेश चौहान और थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने “रन फॉर यूनिटी” को दी हरी झंडी — हरिद्वार पुलिस के आयोजन में बहादराबाद की धरती पर गूंजा एकता का जोश, सरदार पटेल की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब!

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा पूरे जनपद में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में थाना बहादराबाद में भी एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान और थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और उपस्थित नागरिकों व बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि पटेल जी ने अपने दृढ़ निश्चय और अदम्य साहस से देश को एक सूत्र में बांधा। आज उनके आदर्श हमें प्रेरित करते हैं कि हम भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया।वहीं थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” जैसे कार्यक्रम समाज में पुलिस और जनता के बीच एकजुटता की भावना को प्रबल करते हैं। हरिद्वार पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी हमें एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं।बहादराबाद की सड़कों पर जब प्रतिभागी “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए दौड़ रहे थे, तो माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह संदेश दिया कि एकता ही राष्ट्र की असली शक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 7
Users Today : 329
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 7
Users Today : 329
Users Yesterday : 1253