न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » संदेश » “सनातन की शाश्वत गूंज से गूंजा मायापुर: विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, धर्म-संस्कार, राष्ट्रधर्म और सामाजिक समरसता का दिया गया सशक्त संदेश”

“सनातन की शाश्वत गूंज से गूंजा मायापुर: विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, धर्म-संस्कार, राष्ट्रधर्म और सामाजिक समरसता का दिया गया सशक्त संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार |राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर के तत्वावधान में मायापुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के प्रांगण में किया गया। मायापुर हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।सम्मेलन का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि गरीब दासीय आश्रम के संचालक भगवताचार्य स्वामी रविदेव शास्त्री ने सनातन धर्म की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपनी परंपराओं और संस्कारों के पालन का आह्वान किया।मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय जी ने कहा कि हिन्दू-सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है, जिसकी परंपराएं मानवता, शांति और सर्वकल्याण का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि पर सिख, जैन, बौद्ध सहित अनेक पंथ और संप्रदाय विकसित हुए, जिनका मूल उद्देश्य समाज को जोड़ना है। संजय जी ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन—पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वबोध, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता—पर विशेष बल दिया।विशिष्ट अतिथि साध्वी महंत गंगा दास जी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक महंत विष्णु दास ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का संचालन चंद्रशेखर कुर्ल ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षकों व संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

ALSO READ  हरिद्वार में आशीष यादव और चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, धूमधाम और जोश के साथ मनाकर देशभक्ति की अलख जगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 9
Users Today : 524
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 9
Users Today : 524
Users Yesterday : 496