न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » विकास » “शिवालिक नगर में विकास का महाकुंभ! राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में सड़कों व नालियों का किया लोकार्पण, स्वामी यतीश्वरानंद बोले – “हर गली में विकास, यही है मोदी-धामी सरकार का विश्वास”

“शिवालिक नगर में विकास का महाकुंभ! राजीव शर्मा ने वार्ड-13 में सड़कों व नालियों का किया लोकार्पण, स्वामी यतीश्वरानंद बोले – “हर गली में विकास, यही है मोदी-धामी सरकार का विश्वास”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “विकसित उत्तराखंड, सशक्त नगर निकाय” के विज़न* को साकार करते हुए नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा वार्ड-13 नवोदय नगर के शिवालिक गंगा विहार कालोनी, ज्ञान लोक कॉलोनी, श्री देव सुमन पार्क के पास तथा केशव नगर कॉलोनी में अनेक सड़कों व नालियों का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में आज नगर विकास कार्यों को गति मिल रही है। हमारा लक्ष्य हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाना है ताकि शिवालिक नगर एक आदर्श और आधुनिक नगर के रूप में पहचान बनाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा भाजपा सरकार की नीति ही सेवा और विकास है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आज देशभर के नगरों का कायाकल्प हो रहा है। शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं, वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘नया भारत – नया विकास’ की भावना को साकार कर रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा नगर विकास तभी संभव है जब स्थानीय निकाय सक्रियता और ईमानदारी से जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। मुझे प्रसन्नता है कि शिवालिक नगर में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं और यह प्रयास प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा की भावना को धरातल पर उतार रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय सभासद दीपक नौटियाल, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम बुल्लर, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिनदर पाल, पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, गौरव गुजर, अजय मलिक, रवि वर्मा, वेदांत चौहान, गौरव रौतेला, रविंद्र उनियाल, आदित्य मलिक, लज्जेराम शर्मा, प्रदीप चंदेल, भानु प्रताप सिंह, प्रमोद अग्रवाल एसपी बोढियाल, अवधेश राय, बागेश्वरी बग्गा, दीपा सिंह, मुकेश रावत,नितेश सिंह, कविता कुशवाहा (केशव नगर मंडल मंत्री), सुधांशु राय, सपना पंडित, हिमांशु राय, अंगद पांडे, दीपक पाल, मिंटू मंगोलिया, आलोक चौहान, विनीत चंदेल, किशन सोनलकी, दीपक राणा, नरेंद्र चौहान, बिट्टू, सुरेश चंद्र, अजय वर्मा, पूरन शर्मा, भगत गोसाई, अनिल पाठक, पदम राजपूत, दिनेश चंद्र, कन्हैया कुमार, केशव चौहान, सोहनलाल गुर्जर, अनीता गुप्ता,भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु , क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, जलनिकासी, पथ प्रकाश और सौंदर्यकरण कार्यों का विस्तार किया जाएगा।

ALSO READ  “रविदास मंदिर से रानीपुर तक छा गई विकास की चमक! आदेश चौहान का धमाकेदार ऐलान – एक इंच जमीन भी नहीं रहेगी विकास से अछूती, कोना-कोना चमकेगा!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811