न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » संगम » “हरिद्वार में गूंजेगा सनातन वैभव का स्वर: विश्व सनातन महापीठ शिला पूजन समारोह की तैयारियाँ पूरी, संत-महात्माओं का होगा भव्य संगम”

“हरिद्वार में गूंजेगा सनातन वैभव का स्वर: विश्व सनातन महापीठ शिला पूजन समारोह की तैयारियाँ पूरी, संत-महात्माओं का होगा भव्य संगम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व सनातन महापीठ की उद्घोषणा एवं शिला पूजन समारोह की तैयारियों को लेकर आज चेतन ज्योति आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तीर्थ सेवा न्यास के संरक्षक परमाध्यक्ष पूज्य बाबा हठयोगी जी महाराज ने की तथा संचालन महन्त ऋषिश्वरानंद जी महाराज द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 21 नवम्बर को हरिद्वार में होने वाले ऐतिहासिक “विश्व सनातन महापीठ शिला पूजन एवं उद्घोषणा समारोह” की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर तीर्थाचार्य राम विशाल दास जी महाराज ने विश्व सनातन महापीठ के महायोजना एवं भव्य निर्माण स्वरूप की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रकल्प विश्व के सबसे विशाल और अद्वितीय सनातन केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने आगामी समारोह में पधारने वाले देशभर के संत-महात्माओं, विचारकों, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। स्वागत समिति में संदीप गोयल, राजेश रस्तोगी, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा,आवास व्यवस्था राजीव चौधरी, शुभम् विराट, संजीव चौधरी, डॉ. निषिद्ध, मनोज जखमोला,भोजन व्यवस्था: दीपक जखमोला, नरेश सेमवाल, गौरव चौहान,परिवहन समिति: सत्यनारायण शर्मा, शुभम् विराट, राजीव चौधरी,व्यवस्था समिति: विदित शर्मा, आकाश भाटी, सूर्यकांत शर्मा,आपूर्ति व्यवस्था: हन्नी अग्रवाल, सूरज शर्मा, मनोज जखमोला,टेंट एवं साउंड व्यवस्था: उदयवीर चौहान, राजीव चौधरी,मंच प्रबंधन: डॉ. गौतम खट्टर, नरेश शर्मा महाराज,,प्रचार समिति में राजेश कुमार, शिशिर चौधरी, अशोक सोलंकी,मीडिया प्रभारी लव शर्मा, आशु चौधरी ,संत स्वागत समिति: महन्त विष्णुदास जी, महन्त शिवानन्द जी, महन्त रविदेव शास्त्री,सुरक्षा व्यवस्था: विशाल प्रधान, सागर भानेवाल, गौरव चौहान, सौरभ सैनी, गजेंद्र सिंह पार्किंग समिति में विशाल प्रधान, सागर भानेवाल, गंगा सिंह सम्मल,फूल-माला एवं सम्मान सामग्री व्यवस्था: राजेश कुमार, अमित त्यागी,प्रशासनिक संपर्क समिति: संजीव चौधरी, सूर्यप्रताप रावत, पुष्पेंद्र

ALSO READ  हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2025: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी डोबाल की अगुवाई में प्रशासनिक सतर्कता, तकनीकी निगरानी और मानवीय सेवा का अनुकरणीय संगम

महिला संत सम्मान समिति: पूनम भगत, दीपाली त्यागी, नीलम शर्मा, ऋतु बिष्ट को शामिल किया गया। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आगामी विश्व सनातन महापीठ उद्घोषणा एवं शिला पूजन समारोह को ऐतिहासिक, अनुकरणीय और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 6
Users Today : 621
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 6
Users Today : 621
Users Yesterday : 496