न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर
Home » विकास » “रविदास मंदिर से रानीपुर तक छा गई विकास की चमक! आदेश चौहान का धमाकेदार ऐलान – एक इंच जमीन भी नहीं रहेगी विकास से अछूती, कोना-कोना चमकेगा!”

“रविदास मंदिर से रानीपुर तक छा गई विकास की चमक! आदेश चौहान का धमाकेदार ऐलान – एक इंच जमीन भी नहीं रहेगी विकास से अछूती, कोना-कोना चमकेगा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आज बी.एच.ई.एल के रविदास मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य के साथ लाकिंग टाइल्स लगाने का कार्य पूजन के साथ शुरू कराया।कार्य शिलान्यास से पूर्व यहां बी.एच.ई.एल. सेक्टर- 1 स्थित संत रविदास मंदिर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने संत शिरोमणि रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने सनातन धर्म की परंपरा को नई ऊंचाइयां दीं। संतो का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने संत रविदास मंदिर समिति के सदस्यों के मंदिर उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति सदस्यों की लगातार मंदिर को सुन्दर बनाने का समर्पण भाव अन्य लोगो के लिए भी प्रेरणादायक है।समिति पदाधिकारियों ने संत रविदास मंदिर के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि विधायक आदेश चौहान द्वारा किये जा रहे कार्य अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरक उदाहरण है। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा है कि रानीपुर विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा।शिलान्यास कार्यक्रम में गुरू रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखपाल सिंह, सचिव प्रमोद कुमार,पूर्व अध्यक्ष जगपाल सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ, ब्रजेश शर्मा, कमल सिंह,धर्मवीर सिंह,जगपाल सिंह,राकेश मालवीय, पवन कुमार, शिवदत्त कुमार,कर्मवीर सिंह,राजेंद्र देओल, रविंद्र कुमार,अरविंद कुमार,मंजीत, अशोक कटारिया,मोहकम सिंह, विनय कुमार,श्रवण कुमार,मलखान सिंह,पहल सिंह,धर्म सिंह,गुलाब राय, सुरेश बिंदल,सतपाल शास्त्री, अनिल मौर्य,शंकर लाल,नरेंद्र त्रिपाठी, जागेश पाल, विनय दाबड़े, राजकुमार, मनोज कुमार,सुनील कुमार,संचित कुमार,आदेश पालीवाल,पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे

ALSO READ  "मंगलौर में सीएम धामी का ट्रैक्टर रोड शो और किसान रैली, भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश, विकास का भरोसा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 9 0
Users Today : 281
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 9 0
Users Today : 281
Users Yesterday : 1019