न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » “सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई – डेंसो चौक में चल रही नकली शैंपू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख की भारी खेप जब्त, तीन आरोपी दबोचे गए, मास्टरमाइंड फरार, हिंदुस्तान यूनिलीवर बने ब्रांड की आड़ में हो रहा था करोड़ों का गोरखधंधा!”

“सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई – डेंसो चौक में चल रही नकली शैंपू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख की भारी खेप जब्त, तीन आरोपी दबोचे गए, मास्टरमाइंड फरार, हिंदुस्तान यूनिलीवर बने ब्रांड की आड़ में हो रहा था करोड़ों का गोरखधंधा!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र के डेंसो चौक के पास गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 में एक मकान में नकली शैंपू बनाया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक आरोपी छत से भाग निकला, जबकि तीन आरोपी हसीन, मोहसिन व शहबान मौके पर गिरफ्तार हुए।जांच में पाया गया कि आरोपी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के क्लिनिक प्लस और सनसिल्क ब्रांड के नकली शैंपू का उत्पादन कर रहे थे।

उनके पास से किसी प्रकार का ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक लाइसेंस अथवा कच्चे माल का रिकॉर्ड नहीं मिला। सर्च के दौरान 32 पेटियां नकली शैंपू, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है,

भारी मात्रा में कच्चा माल, 1350 लीटर लिक्विड, हजारों खाली बोतलें व लेबल बरामद हुए। मौके से शैंपू पैकिंग मशीन व अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।ड्रग इंस्पेक्टर हरि सिंह व हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के लीगल मैनेजर की मौजूदगी में बरामदगी की कार्यवाही पूरी की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 316/318/61(2) व 63/65 कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर हरि सिंह, उप निरीक्षक इंद्र सिंह समेत पूरी पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि नकली और मिलावटी उत्पादों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ALSO READ  "नेहा झा की सख्ती से मचा हड़कंप: श्यामपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 35 चालान–5 वाहन सीज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 7
Users Today : 190
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 7
Users Today : 190
Users Yesterday : 930