न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » रैली » “हरिद्वार की सड़कों पर गूंजा कैश खुराना और राजवीर चौहान का धमाकेदार अंदाज़, युवा कांग्रेस की बाइक रैली में लगे नारे – ‘वोट चोरी बंद करो’, भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे कार्यकर्ता, लोकतंत्र बचाने का संकल्प दोहराया”

“हरिद्वार की सड़कों पर गूंजा कैश खुराना और राजवीर चौहान का धमाकेदार अंदाज़, युवा कांग्रेस की बाइक रैली में लगे नारे – ‘वोट चोरी बंद करो’, भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे कार्यकर्ता, लोकतंत्र बचाने का संकल्प दोहराया”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जोरदार बाइक रैली निकाली। यह रैली जिलाध्यक्ष कैश खुराना और कांग्रेस नेता राजवीर चौहान के नेतृत्व में कनखल क्षेत्र से निकाली गई, जो सिंहद्वार से शुरू होकर देशरक्षक तिराहा, कनखल चौक, बंगाली मोड़ होते हुए वापस सिंहद्वार पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुरभी द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर भी मौजूद रहे। सुरभी द्विवेदी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर लोकतंत्र की जड़ों को हिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के पास वोट का अधिकार है जिससे अच्छी सरकार का चयन होता है,

लेकिन वर्तमान में इस अधिकार को छीना जा रहा है और देश में अराजकता का माहौल पैदा किया गया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने भाजपा पर संविधान और कानून बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज होता है और इस आवाज को कोई दबा नहीं सकता।जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य जनता को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और देश संविधान से ही चलेगा।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, राजबीर सिंह चौहान, रवि राज चौहान,अशोक शर्मा, हिमांशु गुप्ता, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, सौरभ जोशी, मनोज सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।इस रैली के माध्यम से युवा कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र और जनाधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 0
Users Today : 263
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 0
Users Today : 263
Users Yesterday : 930