न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशे में सड़क पर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी! बहादराबाद पुलिस ने युवकों को पकड़ा, वैगनआर सीज कर काटा चालान BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: नशे में सड़क पर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी! बहादराबाद पुलिस ने युवकों को पकड़ा, वैगनआर सीज कर काटा चालान

BIG BREAKING:: नशे में सड़क पर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी! बहादराबाद पुलिस ने युवकों को पकड़ा, वैगनआर सीज कर काटा चालान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाकर राहगीरों और महिलाओं से अभद्रता करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या DL3CBC9887 में सवार कुछ युवक नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे हैं और सड़क पर हुड़दंग करते हुए राहगीरों एवं महिलाओं से बहस और अभद्रता कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार युवकों को थाने लाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस ने वैगनआर कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया और नियमानुसार चालान की कार्रवाई की।

पुलिस कार्रवाई के दौरान युवकों ने अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने भविष्य में शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने और इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन भी दिया।

बहादराबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क पर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस की पथरी क्षेत्र में बड़ी कामयाबी: 18.58 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 'ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025' अभियान को मिल रही धार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 2 2 3
Users Today : 173
Users Yesterday : 1007
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 2 2 3
Users Today : 173
Users Yesterday : 1007