न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक!
Home » सम्मानित » “कांवड़ मेला 2026 की शानदार सफलता पर खाकी का जश्न, ‘बड़े खाने’ में सम्मानित हुई मेहनतकश फोर्स; मिला 3 दिन का पारितोषिक अवकाश”

“कांवड़ मेला 2026 की शानदार सफलता पर खाकी का जश्न, ‘बड़े खाने’ में सम्मानित हुई मेहनतकश फोर्स; मिला 3 दिन का पारितोषिक अवकाश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जलाभिषेक उपरांत श्रावण कांवड़ मेला 2026 की औपचारिक समाप्ति की घोषणा के पश्चात मेले में नियुक्त फोर्स के उत्साहवर्धन हेतु आज सांय प्रेमनगर आश्रम स्थित हॉल में पुलिस प्रशासन के बड़े खाने का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एडीजी कानून व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरगेशन, आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, आईजी रेंज राजीव स्वरूप, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल आदि ऑफिसर्स पैरामिलिट्री फोर्स के ऑफिसर्स का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ मेला से संबंधित रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान तालियों का शोर गवाह था कि आयोजन को कितने बेहतरीन तरीके से निभाया गया है।

पुलिस मुख्यालय व रेंज स्तर से आए ऑफिसर्स ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह को सफल आयोजन की बधाई देते हुए पहली बार ड्यूटी कर रहे ट्रेनीज रिक्रूट्स द्वारा ग्राउंड पर दिखाई गई मेहनत की सराहना की। साथ ही पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ की भी तारीफ की।

तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक लॉयन ऑर्डर द्वारा हरिद्वार सहित अन्य जनपदों से आए व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर्स, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ को सम्मानित करते हुए समस्त फोर्स को बधाई देते हुए 03 दिन के पारितोषिक अवकाश की घोषणा की गई।

उक्त आयोजित कार्यक्रम में जनपद के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी / कर्मचारी Paramilitary फोर्स के अधिकारी एवं जवान व शहर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहेl

ALSO READ  BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!

सम्मान समारोह के अंत में उपस्थित सभी जन द्वारा लजीज भोजन का आनंद लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 2 0
Users Today : 294
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 2 0
Users Today : 294
Users Yesterday : 844