न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » सावधान » “केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, फर्जी वेबसाइट, Sponsored लिंक और VIP ऑफर के जाल में न फंसे श्रद्धालु—केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग!”

“केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, फर्जी वेबसाइट, Sponsored लिंक और VIP ऑफर के जाल में न फंसे श्रद्धालु—केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने हेतु महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन एवं व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से लोगों को ठगने के प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ठग फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रायोजित (Sponsored) पोस्ट के जरिए आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को भ्रमित करते हैं। इसके अतिरिक्त गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखाई देने वाले ‘Sponsored’ लिंक भी कई बार फर्जी हो सकते हैं, जिनके माध्यम से यूजर्स को नकली वेबसाइटों पर ले जाकर उनसे भुगतान कराया जाता है।साइबर अपराधी व्हाट्सएप कॉल या चैट के माध्यम से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का दावा करते हुए सीधे पैसे की मांग करते हैं तथा क्यूआर कोड स्कैन कराने का दबाव बनाते हैं। जबकि कोई भी अधिकृत कंपनी इस प्रकार की प्रक्रिया का पालन नहीं करती है। इसके साथ ही ‘Pawan Hans’ या ‘Himalayan’ जैसे नामों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर भी लोगों को ठगने के मामले सामने आए हैं।श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें। किसी अन्य वेबसाइट या लिंक पर विश्वास न करें। वेबसाइट का यूआरएल सावधानीपूर्वक जांचें, क्योंकि ठग असली वेबसाइट से मिलती-जुलती स्पेलिंग का उपयोग करते हैं।

इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति फोन कॉल के माध्यम से “VIP कोटा” या “लास्ट मिनट बुकिंग” का लालच देता है, तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें तथा ऐसे नंबरों को ब्लॉक करें।

ALSO READ  “सावधान! आयकर विभाग के नाम पर चल रहा बड़ा ई-मेल फ्रॉड – ‘Assessment Order’ के लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो सकता है आपका खाता”

यदि किसी श्रद्धालु के साथ साइबर धोखाधड़ी की घटना होती है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु सतर्कता एवं सावधानी बरतें, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि साइबर ठगों के मंसूबों को विफल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 3 0
Users Today : 587
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 3 0
Users Today : 587
Users Yesterday : 1033