न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग
Home » बैठक » कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार पुलिस ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ की बैठक, रूट प्लान साझा कर मांगा सहयोग

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार पुलिस ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ की बैठक, रूट प्लान साझा कर मांगा सहयोग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 28 जून 2025 — आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में आज पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ संपन्न हुई।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कांवड़ मेले के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट प्लान की जानकारी देना तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से सहयोग प्राप्त करना रहा। बैठक में एएसपी जितेन्द्र चौधरी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ संवाद करते हुए विस्तृत रूप से उन मार्गों की जानकारी साझा की, जिनसे भारी वाहन मेले के दौरान आवागमन करेंगे।उन्होंने बताया कि मेले की भीड़, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स निर्धारित किए गए हैं। ट्रांसपोर्ट यूनियनों को निर्देशित किया गया कि वे अपने सभी वाहन चालकों को इन रूट्स की जानकारी भली-भांति दें और यह सुनिश्चित करें कि वे ट्रैफिक नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।एएसपी चौधरी ने कहा, “कांवड़ मेला एक आस्था और श्रद्धा का महापर्व है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में हमारी यह सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक सिडकुल मनोहर भण्डारी सहित पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और सुझावों के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की।गोष्ठी में यह भी चर्चा की गई कि कांवड़ मेले के दौरान किन-किन औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक एवं मालवाहक वाहनों की आवाजाही सीमित की जाएगी और किन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पुलिस के साथ लगातार संपर्क में रहेगा ताकि किसी आपात स्थिति में समन्वय स्थापित किया जा सके।हरिद्वार पुलिस द्वारा समय से पहले की गई यह पहल आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग के बीच इस समन्वय से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ALSO READ  "धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू: नए मंत्रियों का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी के संदेश पर जताया आभार, विकास को मिलेगी नई रफ्तार!"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 5 1 4
Users Today : 674
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 5 1 4
Users Today : 674
Users Yesterday : 731