न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » निर्देश » भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश – जन-जन तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ: महेंद्र भट्ट

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश – जन-जन तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ: महेंद्र भट्ट

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मोदी सरकार के 11 सफल वर्षों की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार में “संकल्प से सिद्धि तक” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब देश विकसित भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है।भट्ट ने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, और अब वक्त है कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की इन योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाएं।


उन्होंने 5 जून से 15 अगस्त तक पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक बूथ स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों के आयोजन की जानकारी दी।भट्ट ने 30 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गोष्ठियों के आयोजन और 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को जनसाधारण के समक्ष लाने पर बल दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने डबल इंजन की सरकार को विकास का प्रतीक बताया, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य किया है।कार्यशाला के समापन पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह अभियान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर आधारित होगा, जिसे देशभर में चलाया जाएगा।इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, महापौर किरण जैसल, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, अशु चौधरी, डॉ. जयपाल सिंह, ओमप्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, देशराज कर्णवाल, प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

151 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 7 3
Users Today : 431
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 7 3
Users Today : 431
Users Yesterday : 1355