(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। बकरीद के पर्व पर मंगलौर कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
मोहल्ला पठानपुरा में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
मृतक की पहचान स्थानीय युवक के रूप में हुई है, जिसकी लाश लहूलुहान हालत में मिली। त्योहार के जश्न के बीच इस वीभत्स हत्या ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हत्या के पीछे रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो।








































Users Today : 714
Users Yesterday : 496






