(शहजाद अली हरिद्वार)भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के बाद दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई है। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से यह युद्धविराम लागू हो गया है। भारतीय और पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया। यह कदम अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ते तनाव के मद्देनज़र उठाया गया है। अमेरिका, सऊदी अरब और तुर्की सहित कई देशों की कूटनीतिक भूमिका इस समझौते में महत्वपूर्ण रही। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति में कोई ढील नहीं देगा। पाकिस्तान ने भी युद्धविराम की पुष्टि की है और कहा है कि वह सभी सैन्य गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक देगा। यह समझौता दोनों देशों के नागरिकों को राहत देने वाला कदम माना जा रहा है और इससे आगे बातचीत की संभावना भी बनी है
Post Views: 6








































Users Today : 156
Users Yesterday : 930






