(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार,
क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर एवं थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा पतंजलि योग पीठ परिसर में तैनात समस्त सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने परिसर की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए
संभावित आपात स्थितियों से निपटने हेतु तैयार रहने को कहा।

उपस्थित सभी कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।








































Users Today : 9
Users Yesterday : 811






