न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र!
Home » कार्यवाही » ज्वालापुर में नौकरानी निकली चोरनी! अलमारी में रखे 8.30 लाख पर पड़ा लालच, रेत में दबाए 6.24 लाख व गहनों संग पहुँची जेल

ज्वालापुर में नौकरानी निकली चोरनी! अलमारी में रखे 8.30 लाख पर पड़ा लालच, रेत में दबाए 6.24 लाख व गहनों संग पहुँची जेल

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। मनीष चौहान पुत्र रामस्वरूप चौहान निवासी मोहल्ला चौहानान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर में कार्यरत नौकरानी शशि देवी उर्फ छोटी द्वारा घर में रखी नगदी ₹8,30,000/- तथा 04 जोड़ी बिछुए (चाँदी), 01 जोड़ी पाजेब (चाँदी) एवं 01 अंगूठी (सोने की) चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान रिपोर्टकर्ता के घर में कार्यरत नौकरानी महिला पत्नी निवासी ग्राम गंज, थाना बनियाठेर, तहसील बिलारी, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), हाल किरायेदार ऋषिपाल का मकान, राजा गार्डन गेट, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार संदिग्ध पाई गई।

पुलिस टीम द्वारा नौकरानी के कमरे पर दबिश दी गई, जहाँ वह मौजूद मिली। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की तथा बताया कि उसने रिपोर्टकर्ता के पिता को अलमारी में पैसा रखते देखा था और उसी अवसर का लाभ उठाकर चोरी की। उसके किराए के कमरे से ₹2,77,000/- नगद बरामद हुए। शेष राशि के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने बताया कि बाकी रकम उसने घर के बाहर गली में रेत के नीचे छिपा रखी है। अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा वहाँ से ₹3,47,000/- नगद, 04 जोड़ी बिछुए (सफेद धातु), 01 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु) एवं 01 अंगूठी (पीली धातु) बरामद की गई। इस प्रकार कुल ₹6,24,000/- नगद व सोने-चाँदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामदी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

ALSO READ  "गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 3 1
Users Today : 583
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 3 1
Users Today : 583
Users Yesterday : 836