(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में जगजीतपुर मार्ग पर मैंगो फार्म के पीछे बाग में एक व्यक्ति का पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। थाना कनखल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी प्रयासों के बाद युवक की शिनाख्त यशपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी शीतला खेड़ा, पथरी निवासी के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी की वजह सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पेड़ पर शव लटका होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








































Users Today : 31
Users Yesterday : 1035






