न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » उद्घाटन » “शान्तरशाह में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम”

“शान्तरशाह में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शान्तरशाह चौकी का उद्घाटन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रिबन काटकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, अन्य पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एसएसपी डोबाल ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम जनता को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नई चौकी शुरू की गई है।

इसके शुरू होने से स्थानीय निवासियों को अब थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनकी शिकायतों का समाधान जल्द हो सकेगा।

चौकी पर एक इंचार्ज समेत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। निकट भविष्य में यहां सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था भी की जाएगी।

एसएसपी ने चौकी स्टाफ को ईमानदारी से कार्य करने और आम जनता से संवेदनशीलता से पेश आने की हिदायत दी।

स्थानीय लोगों ने चौकी खुलने पर खुशी जताई और उम्मीद की कि इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और पुलिस से बेहतर संवाद स्थापित होगा।

ALSO READ  “विकास तिवारी की पहल पर ऋषिकुल में 2 दिसम्बर से सजेगा ‘सहकारिता महाकुंभ’, शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में होगा भव्य उद्घाटन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 8 3
Users Today : 204
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 6 8 3
Users Today : 204
Users Yesterday : 522