न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार के होटल में अनैतिक धंधे का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन”

“हरिद्वार के होटल में अनैतिक धंधे का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित होटल किंग में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय ग्रामीणों ने वहां चल रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी।


ग्रामीणों को पहले से शक था कि होटल में अनैतिक व्यापार चल रहा है, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ सबूत जुटाकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की तलाशी ली। जांच के दौरान पुलिस को एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे रैकेट की तह तक जाने के लिए जांच जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि होटल किंग में कई महीनों से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस बार उन्होंने सबूतों के साथ शिकायत की, जिससे पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण होटल के बाहर इकट्ठा हो गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि ऐसे होटलों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इलाके की शांति और सुरक्षा बनी रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह प्रवृत्ति पूरे क्षेत्र के लिए खतरा बन सकती है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

ALSO READ  "रुड़की में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई: ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में पल्स मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी, नारकोटिक दवाओं के रिकॉर्ड खंगाले"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496