न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » फैसले » उत्तराखण्ड कैबिनेट के अहम फैसले: महिला-बाल कल्याण और भू-धंसाव नियंत्रण को प्राथमिकता

उत्तराखण्ड कैबिनेट के अहम फैसले: महिला-बाल कल्याण और भू-धंसाव नियंत्रण को प्राथमिकता

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्यहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद की विभागीय संरचना में संशोधन को मंजूरी दी गई है, जिसके अंतर्गत हल्द्वानी मुख्यालय और देहरादून केंद्र के पद अब एकीकृत संवर्ग में रखे जाएंगे।

भू-धंसाव जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में 18 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, आसन नदी के भट्टा फॉल से लेकर आसन बैराज तक के दोनों तटों पर बाढ़ मैदान क्षेत्र की अंतिम अधिसूचना जारी करने और कुछ निर्माण कार्यों को अनुमन्य श्रेणी में शामिल करने का भी निर्णय लिया गया।

लोक निर्माण विभाग के 5 निरीक्षण भवनों—रानीखेत, उत्तरकाशी, दुग्गलबिट्टा, हर्षिल और ऋषिकेश—को PPP मॉडल में संचालित कर मुद्रीकरण का कार्य यूआईआईडीबी को सौंपा गया है।

राष्ट्रीय सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम 2021 के तहत उत्तराखण्ड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन को मंजूरी दी गई।

महिला एवं बाल बहुमुखी सहायता निधि को सशक्त करने के लिए विदेशी मदिरा व बियर पर उपकर से मिलने वाली राशि को फंड में जोड़ा जाएगा, जिसका उपयोग जरूरतमंद महिलाओं, अनाथ बच्चों और आपदा पीड़ितों की सहायता हेतु किया जाएगा।

 

369 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”