न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » विरोध » “मजदूर नेताओं पर फर्जी मुकदमे का आरोप: हरिद्वार में उबलता आक्रोश, सड़कों पर उतरे सैकड़ों श्रमिक”

“मजदूर नेताओं पर फर्जी मुकदमे का आरोप: हरिद्वार में उबलता आक्रोश, सड़कों पर उतरे सैकड़ों श्रमिक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 21 मई — इंकलाबी मजदूर केंद्र के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों मजदूरों ने जिला कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी और पुलिस प्रशासन द्वारा मजदूर नेताओं पर लगाए गए कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई को मजदूर आंदोलन को दबाने की साजिश करार दिया।

धरना स्थल पर जुटे मजदूरों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि यह न केवल मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की भी अवहेलना है।

प्रदर्शन देशभर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा किए गए आह्वान के तहत आयोजित किया गया। मजदूरों ने अपनी चार प्रमुख मांगों को जोर-शोर से उठाया—लेबर कोड्स की वापसी, ठेका प्रथा की समाप्ति, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक और ट्रेड यूनियनों पर हो रहे दमन को तत्काल बंद किया जाए।

धरने के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन में मांग की गई कि मजदूर नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं और मजदूर विरोधी नीतियों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज मजदूरों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की जरूरत है,

ALSO READ  वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने पर उठा विवाद, हरिद्वार में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

क्योंकि सरकारें पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही हैं और श्रमिकों के हितों की लगातार अनदेखी हो रही है।

धरने में बड़ी संख्या में श्रमिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों ने भी भाग लिया और मजदूर आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट की।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन इसके माध्यम से मजदूरों ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि वे अपने हक और सम्मान की लड़ाई में पीछे हटने वाले नहीं हैं।

धरना प्रदर्शन करने वालों में इंकलाबी मजदूर‌ केंद्र के पंकज कुमार,जय प्रकाश, अवधेश कुमार,गोविंद सिंह, ब्रिजेश
कुमार, देवेन्द्र सिंह, शिशुपाल सिंह, दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, सतीश चन्द्र आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 8 9
Users Today : 35
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 8 9
Users Today : 35
Users Yesterday : 951