न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, बोले—सहकारिता को बनाएंगे और मजबूत BIG BREAKING:: नारी शक्ति के सम्मान में गूंजा हरिद्वार, मदन कौशिक बोले—‘महिलाओं की भागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत’ BIG BREAKING:: देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों का ‘भारत दर्शन’ मिशन! CM धामी ने बढ़ाया हौसला, कहा—देश की विविधता और विकास को करीब से समझें युवा BIG BREAKING:: ज्वालापुर में BJP का बूथ सशक्तिकरण पर महामंथन, सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का ‘मंत्र’ BIG BREAKING:: चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास! गंगोत्री में टूटा रिकॉर्ड, 7.84 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; बद्रीनाथ भी बना रहा नया कीर्तिमान
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: पश्चिमी यूपी का चैन स्नैचर पानीपत से गिरफ्तार, साथी की तलाश तेज

हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: पश्चिमी यूपी का चैन स्नैचर पानीपत से गिरफ्तार, साथी की तलाश तेज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में 15 अगस्त को हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोविन्दपुरी इलाके की है, जहां दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला से चैन छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की। कठिन मेहनत के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी सोनू पुत्र बृजपाल निवासी नयाबांस थाना झिझाना, जिला शामली (उ.प्र.), उम्र 23 वर्ष को रेलवे स्टेशन पानीपत, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जबकि उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

इस सफलता में उपनिरीक्षक नवीन नेगी, कॉन्स्टेबल सुनील शर्मा, नवीन क्षेत्री और हरवीर की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है और अपराधियों के मनोबल पर असर पड़ा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार साथी को भी गिरफ्तार कर वारदात की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।

Share This
ALSO READ  "ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच बहरुपी बाबाओं को पकड़ा, जादू-टोना और तंत्र-मंत्र के नाम पर कर रहे थे लोगों को गुमराह"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 2 6 4
Users Today : 321
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 2 6 4
Users Today : 321
Users Yesterday : 886