न्यूज़ फ्लैश
“जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस” “हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!” “बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस”
Home » तैनात » “दीपावली पर जगमगाएगी स्वास्थ्य सेवाओं की चौकसी: उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर, हरिद्वार में तैनात 29 राहत सवारी तैयार!”

“दीपावली पर जगमगाएगी स्वास्थ्य सेवाओं की चौकसी: उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर, हरिद्वार में तैनात 29 राहत सवारी तैयार!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। दीपावली पर्व पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पूरे प्रदेश में 272 स्थानों पर एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी, जबकि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। हरिद्वार जिले में विशेष रूप से 29 एम्बुलेंस और 102 खुशियों की सवारी तैनात की गई हैं, जिनका अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया गया है।मुख्यालय स्तर पर जीएम प्रोजेक्ट अनील शर्मा ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रदेश भर में 118 अतिरिक्त बैकअप एम्बुलेंस भी तैयार रखी गई हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इसके साथ ही, हरिद्वार मेला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं तथा सभी को 24 घंटे फोन पर उपलब्ध रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।सेवा के रिकॉर्ड के अनुसार मई 2019 से सितंबर 2025 तक 108 सेवा के जरिए 8,90,207 लोगों को राहत पहुंचाई गई है, जिनमें 4,158 महिलाओं को विशेष चिकित्सा सहायता मिली। यह तैयारी प्रशासन की सजगता और जनता की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

454 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”