न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » कार्यवाही » बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: SSP डोबाल के निर्देशों पर चैकिंग में मिली धमाकेदार सफलता, स्कूटी सवार बदमाश तमंचा-कारतूस समेत दबोचा

बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: SSP डोबाल के निर्देशों पर चैकिंग में मिली धमाकेदार सफलता, स्कूटी सवार बदमाश तमंचा-कारतूस समेत दबोचा

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर जिलेभर में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान का असर देखने को मिला। इसी क्रम में बहादराबाद थाना पुलिस ने प्रातःकालीन गश्त एवं चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, बहादराबाद पुलिस टीम गश्त के दौरान जब लाल रंग की स्कूटी (UK07DE6287) सवार व्यक्ति को रोककर पूछताछ कर रही थी, तो उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान प्रकाश पुत्र केदारनाथ, निवासी ग्राम भांदो, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में पुलिस गश्त और चैकिंग को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को मौका न मिल सके।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उ०नि० अमित नौटियाल, कानि० नरविंदर, कानि० अश्वनी और कानि० महेश्वर की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सतर्कता ने क्षेत्र में संभावित अपराध को टाल दिया।

 

ALSO READ  "कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 4 9
Users Today : 805
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 4 9
Users Today : 805
Users Yesterday : 1097