न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे”
Home » तिरंगा रैली » “तिरंगे के रंग में रंगा हरिद्वार! गांव-गांव गूंजी देशभक्ति, स्कूलों से निकली भव्य तिरंगा रैली”

“तिरंगे के रंग में रंगा हरिद्वार! गांव-गांव गूंजी देशभक्ति, स्कूलों से निकली भव्य तिरंगा रैली”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद मे 9 अगस्त से 17 अगस्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में आज दुसरे दिन विभिन्न स्कूलों में तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई इसके साथ विकासखंडो एवं ग्राम पंचायतो में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने अवगत कराया है कि जनपद की विभिन्न स्कूलों में जिनमें रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, नेता सुभाष चंद्र आवासीय विद्यालय लालढांग कुंज बहादुर मोहितपुर भगवानपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भगवानपुर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रानी मजरा में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया का इस अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खां ने अवगत कराया है कि विकासखंड भगवानपुर के बाबू आशाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई इसके साथ खेड़ी शिकोहपुर के ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली निकली गयी। युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा भी विकासखंड भगवानपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल ने भी अवगत कराया कि विकासखंड रुड़की के ग्राम पंचायत खाताखेड़ी एवं मेहवड़ खुर्द के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा तिरंगा रैली निकली गयी तथा मानक माजरा के ग्रामीणों द्वारा भी तिरंगा रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 1 5
Users Today : 232
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 1 5
Users Today : 232
Users Yesterday : 1573