न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई: नवरात्रि के पहले दिन ज्वालापुर क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 21 व्यक्ति गिरफ्तार, 81 पुलिस एक्ट में चालान, जनपदभर में अभियान जारी”

“हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई: नवरात्रि के पहले दिन ज्वालापुर क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 21 व्यक्ति गिरफ्तार, 81 पुलिस एक्ट में चालान, जनपदभर में अभियान जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सार्वजनिक स्थानों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 22 सितंबर 2025 को ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला कड़च, रेलवे रोड, नहर पटरी समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की गई।

अभियान में यह पाया गया कि कुछ व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचाकर माहौल बिगाड़ रहे थे। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे 21 लोगों को मौके पर पकड़कर उनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट में चालान किया। पकड़े गए व्यक्तियों ने भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया।नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्वों पर पुलिस का यह कदम समाज में अनुशासन और शांति बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद के अन्य थानों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आमजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार का आनंद ले सकें।इस अभियान में उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, नवीन नेगी सहित धर्मेंद्र, संदीप, नवीन क्षेत्री, ताजवर, अमित गौड़, राजेश बिष्ट, महिला कांस्टेबल रीता व हेमलता की सक्रिय भूमिका रही।

ALSO READ  "हरिद्वार रेलवे स्टेशन से दिल्ली की लापता दो नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद, जीआरपी की सतर्कता से बड़ा अनहोनी टली"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930