न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा! BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस का जंगल में ‘ऑपरेशन लाहन’: SSP प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में ड्रोन से निगरानी, 10,000 लीटर लाहन नष्ट, कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप”

“हरिद्वार पुलिस का जंगल में ‘ऑपरेशन लाहन’: SSP प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में ड्रोन से निगरानी, 10,000 लीटर लाहन नष्ट, कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार) पथरी। हरिद्वार जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। SSP प्रमेंद्र डोबाल के कड़े निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें थाना पथरी पुलिस ने जंगलों में छिपी कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट किया और लगभग 10,000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों के तहत यह अभियान दिनांक 09 जुलाई 2025 को चलाया गया।यह कार्रवाई थाना पथरी क्षेत्र के दिनारपुर व ऐथल के आसपास के जंगलों में की गई, जहां नालों के किनारे अवैध शराब बनाने की गतिविधियों की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।इस बार हरिद्वार पुलिस ने तकनीक का भी सहारा लिया—ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की गई। ड्रोन से प्राप्त सटीक लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में छिपी भट्टियों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त किया।SSP प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल अभियान में थाना पथरी के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

  1. उ0नि0 रोहित कुमार
  2. उ0नि0 अजय कुमार
  3. कांस. नारायण सिंह
  4. कांस. राकेश नेगी
  5. कांस. सुशील कुमार
  6. कांस. मुकेश चौहान
  7. कांस. ब्रम्हदत्त जोशी
  8. कांस चालक पंकज
ALSO READ  BIG BREAKING:: बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप

हरिद्वार पुलिस का यह साहसी कदम एक मजबूत संदेश है उन लोगों के लिए जो अवैध रूप से समाज को नशे की ओर ढकेल रहे हैं।

पुलिस की यह मुहिम आने वाले दिनों में और तेज़ होगी ताकि हरिद्वार को पूर्णतः अवैध कच्ची शराब मुक्त जिला बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 1
Users Today : 651
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 3 1
Users Today : 651
Users Yesterday : 672