(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आज धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री एवं पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जमदग्नि जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्हें पारंपरिक पटका पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं अहिल्याबाई होलकर जी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर धनगर समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। समाज के सामाजिक, शैक्षिक, और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर विशेष सुझाव मंत्री महोदय के समक्ष रखे गए, जिन पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और सरकार स्तर पर यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सम्मान समारोह में धनगर समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र चंदेल धनगर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम धनगर, प्रदेश महासचिव श्री पवन मस्त पाल धनगर,
कर्मवीर धनगर, जिला उपाध्यक्ष अभय धनगर, अभिषेक प्रताप पाल धनगर, शशि धनगर, प्रवीण धनगर, शिवांक धनगर सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।
यह मुलाकात न केवल एक सम्मान समारोह थी, बल्कि समाज के विकास के लिए एक सार्थक संवाद का माध्यम भी बनी।


























Users Today : 352
Users Yesterday : 1287
