न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात
Home » निरीक्षण » हरिद्वार कांवड़ मेला 2025: डीएम-एसएसपी ने किया पटरी मार्ग का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से ली व्यवस्थाओं की फीडबैक, कंट्रोल रूम से ड्रोन और CCTV निगरानी की समीक्षा

हरिद्वार कांवड़ मेला 2025: डीएम-एसएसपी ने किया पटरी मार्ग का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से ली व्यवस्थाओं की फीडबैक, कंट्रोल रूम से ड्रोन और CCTV निगरानी की समीक्षा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 12 जुलाई।कांवड़ मेले को लेकर सुरक्षा व जनसुविधाओं की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कांवड़ पटरी मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिटी कंट्रोल रूम पहुंचकर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के कार्य की जानकारी ली और संपूर्ण व्यवस्था की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।डीएम और एसएसपी ने मार्ग पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव सुरक्षात्मक कदम उठाएं।इस मौके पर उन्होंने कांवड़ियों से भी सीधे संवाद किया और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन की सराहना की।निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में बैठकर ड्रोन, सीसीटीवी और ट्रैफिक नियंत्रण प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए।यह निरीक्षण प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का प्रमाण है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित हो।

ALSO READ  "हरिद्वार में आकांक्षा हाट का निरीक्षण: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने महिला उत्पादों की सराहना कर खरीदी पारंपरिक पहाड़ी टोपी, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ‘संपूर्णता अभियान’ को बताया सशक्त पहल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 7 2 2
Users Today : 679
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 7 2 2
Users Today : 679
Users Yesterday : 1033