न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी
Home » हमला » हरिद्वार: कोटा मुरादनगर में चुनावी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण, प्रधान के घर पर हमला

हरिद्वार: कोटा मुरादनगर में चुनावी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण, प्रधान के घर पर हमला

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर‍।हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र स्थित कोटा मुरादनगर गांव में बुधवार देर शाम चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।

ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी तनातनी अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई, जब पूर्व प्रधान के समर्थकों ने मौजूदा प्रधान के घर पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया, जिसमें प्रधान पक्ष के कई लोग घायल हो गए। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग भयभीत हो गए।

सूचना मिलते ही कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गांव में अब भी तनाव का माहौल है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

ALSO READ  हरिद्वार में सनसनीखेज हमला: बहादराबाद में युवक को पहचान कर बनाया निशाना, हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 8 3
Users Today : 304
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 8 3
Users Today : 304
Users Yesterday : 522