न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » बैठक » “अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार हाई अलर्ट पर: डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

“अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार हाई अलर्ट पर: डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने एनआईसी सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों एवं सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश गए है कि जो दायित्व एवं जिम्मेदारी जिस अधिकारी को सौंपी गई है,वो अपने दायित्वों का निर्वाहन संवेदनशीलता के साथ करें,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग,लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग को दूरस्त रखने, विद्युत विभाग को विद्युत व्यवस्था दूरस्त रखने,पेयजल विभाग को पेयजल व्यवस्था एवं नगर निगम को उचित साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।अन्य सभी बिंदुओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए है कि कार्य स्थल पर एबुलेंस सहित पर्याप्त चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रखी जाए।साथ ही उन्होंने बीएसएनल के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम स्थल पर संचार व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कराई जा रही है।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,सचिव एचआरडीए मनीष सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,फूड सेफ्टी ऑफिसर एम एन जोशी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This
ALSO READ  “उपनल कर्मचारियों के हितों पर बड़ा फैसला जल्द! मंत्री गणेश जोशी ने दी आश्वासन—मुख्यमंत्री संग होगी निर्णायक वार्ता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 4
Users Today : 1291
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 4
Users Today : 1291
Users Yesterday : 886