न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » कार्यवाही » “बसंत पंचमी से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: ज्वालापुर में मौत का जाल बुन रहा चाइनीज मांझा विक्रेता गिरफ्तार, बंद कमरे से 133 गट्टू जानलेवा मांझा बरामद”

“बसंत पंचमी से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: ज्वालापुर में मौत का जाल बुन रहा चाइनीज मांझा विक्रेता गिरफ्तार, बंद कमरे से 133 गट्टू जानलेवा मांझा बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। कोतवाली पुलिस का बसंत पंचमी के तीन दिन पहले थाना क्षेत्र अंतर्गत जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 133 गट्टू सहित विक्रेता को गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के चलते चाइनीज मांझा चोरी छुपे बेचने वाले कुछ दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल द्वारा जानलेवा चाइनीस मांझे को लेकर सभी थाना प्रभारी को अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। वही ज्वालापुर कोतवाली कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा संपूर्ण ज्वालापुर बाजार क्षेत्र में पतंग एवं मांझा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना पर मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक बंद कमरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा रखा गया है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो पुलिस के होश उड़ गए, वहीं पुलिस को देख एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

वहीं इस बाबत पर वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि पकड़े गया युवक से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब, निवासी मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर बताया। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर रखे 02 प्लास्टिक के कट्टों को खोलकर चेक किया गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा (कुल 133 गट्टू) बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि बरामद चाइनीज मांझा को मौके पर ही सील कर नमूना मोहर तैयार किया गया तथा आरोपी को जुर्म से अवगत कराते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। वहीं ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम की जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ ही बड़ी कार्यवाही से स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की गई

113 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 8 3
Users Today : 441
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 8 3
Users Today : 441
Users Yesterday : 1355