न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » प्रदर्शन » “उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी में गुरुकुल कांगड़ी का शानदार प्रदर्शन, डॉ. संजय पालीवाल की मौजूदगी में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 3–1 से दी शिकस्त “

“उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी में गुरुकुल कांगड़ी का शानदार प्रदर्शन, डॉ. संजय पालीवाल की मौजूदगी में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 3–1 से दी शिकस्त “

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गुरुकुल कांगडी समवि0वि0, हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तर-क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय हॉकी पुरूष वर्ग प्रतियोगिता के पॉचवे दिन प्रतिभाग कर रही टीमों के लीग मुकाबले आरम्भ हुए। पहला मुकाबला प्रातः 11ः00 बजे लबली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फग्वाडा तथा कुरूक्षेत्र वि0वि0, कुरूक्षेत्र के मध्य खेला गया। इस मैच मे फग्वाडा ने कुरूक्षेत्र को 2-1 से परास्त किया। दूसरा मुकाबला मेजबान गुरूकुल कांगडी समवि0वि0, हरिद्वार तथा पंजाबी वि0वि0, पटियाला के मध्य 2ः00 बजे आरम्भ हुआ। समवि0वि0 कुलपति प्रो0 प्रतिभा मूहता लूथरा ने टीमों से परिचय प्राप्त किया। उन्होने खिलाडियों को पूरे परिश्रम तथा क्षमता से प्रतिबद्वता एवं लग्न के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। पूर्व राज्यमंत्री डॉ0 संजय पालीवाल एवं हरिद्वार ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने हॉकी मे गुरूकुल के योगदान को मिल का पत्थर बताया। हॉकी आयोजन के पुरातन संस्मरणों को भी इस अवसर पर साझा किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने खिलाडियों के प्रतिभाग एवं आयोजकों के प्रयास की प्रशंसा की। आयोजन अध्यक्ष डॉ0 शिवकुमार चौहान ने टीमों के प्रतिभाग की जानकारी प्रदान की। सचिव, क्रीडा परिषद ने अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर ए0आई0यू0 आब्जर्वर डॉ0 सुरजीत सिंह, आयोजन सचिव डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, गौरवदीप सिंह भिण्डर आदि उपस्थित रहे। मैचों का संचालन, विपुल कुमार सिंह, मलकियत सिंह, जावेद अख्तर, रजत कुमार के निर्देशन मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कपिल मिश्रा द्वारा किया गया। गुरूकुल टीम के कोच दुष्यन्त राणा तथा मैनेजर अश्वनी कुमार ने बताया कि गुरूकुल टीम खेलो इण्डिया चैम्पियन बनने के बाद से बेहतर टीम फोरमेट मे है।

ALSO READ  "चंपावत की बेटी को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे राव धन्नू, ज्वालापुर में सरकार के खिलाफ फूटा सपाइयों का गुस्सा, बोले— “जब बेटियां ही सुरक्षित नहीं तो सत्ता में बैठे लोग जवाब दें!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 2
Users Today : 115
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 2
Users Today : 115
Users Yesterday : 930