न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » सफलता » “कैमिकल बिल की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: मंगलौर में 10 टायरा ट्रक पकड़ा, 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार सप्लाई से पहले चालक दबोचा”

“कैमिकल बिल की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: मंगलौर में 10 टायरा ट्रक पकड़ा, 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार सप्लाई से पहले चालक दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत सीमांत थानों सहित समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस तथा सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।चौकी लण्ढौरा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर एक 10 टायरा ट्रक को रोककर ड्राइवर से मालुमात की तो ड्राइवर ने जानकारी दी की ट्रक के जरीए कैमिकल ले जाया जा रहा है। ट्रक ड्राइवर द्वारा की जा रही तमाम आनाकानी व बहानेबाजी के बाद भी जब पुलिस टीम ने ट्रक कंटेनर को चैक किया तो ट्रक के अंदर 300 पेटी शराब (हरियाणा ब्रांड सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की) बरामद हुई।ट्रक से भारी मात्रा में बरामद शराब के जखीरे के आधार पर आरोपी चालक को हिरासत पुलिस लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब वह चंडीगढ़ से लेकर हरिद्वार, गोरखपुर खुशीनगर होते हुए बिहार के लिए चला था लेकिन हरिद्वार में पुलिस की चैकिंग व बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने के चलते दूसरे रास्ते से जा रहा था।

गिरफ्तार किए गए रविरंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय निवासी सुन्दरपुर बिरियापुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार का चालान कर दिया गया है।

ALSO READ  आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के देवांश वर्मा ने रचा इतिहास, हाई स्कूल परीक्षा 2025 में 97% अंक के साथ प्रदेश में 11वां स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811