न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » आतंक » फेरुपुर में गुलदार का आतंक: सीताराम गौशाला पर फिर हमला, दहशत में ग्रामीण

फेरुपुर में गुलदार का आतंक: सीताराम गौशाला पर फिर हमला, दहशत में ग्रामीण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के फेरुपुर क्षेत्र स्थित श्री सीताराम गौशाला में गुलदार की आमद लगातार बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।आज सुबह एक बार फिर गुलदार ने गौशाला में हमला कर एक जानवर को अपना शिकार बना लिया। इससे पहले कल भी गुलदार ने गौशाला के पालतू कुत्ते को निवाला बनाया था। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं, जिससे गुलदार की गतिविधियों की पुष्टि हो गई है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार वन विभाग को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार हो रहे इन हमलों से गौशाला संचालकों और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।ग्रामीणों की मांग है

कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए और वन विभाग तुरंत कार्रवाई करे ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

सरकार और वन विभाग से निवेदन:
फेरुपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और वन्यजीवों को आबादी से दूर रखने के लिए ठोस उपाय किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 8 1
Users Today : 126
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 8 1
Users Today : 126
Users Yesterday : 723