न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » वायरल » ब्रेकिंग न्यूज़ “मंगलौर: लीची तोड़ने के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल – पुलिस जांच में जुटी”

ब्रेकिंग न्यूज़ “मंगलौर: लीची तोड़ने के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल – पुलिस जांच में जुटी”

(शहजाद अली हरिद्वार) मंगलौर। रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। लीची बाग से फल तोड़ने के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक को एक पेड़ से बांधा गया है और कुछ लोग उसे गालियां देते हुए मारपीट कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखा विवाद हुआ, जिसमें एक अन्य युवक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने दोनों पक्षों से थाने में तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है

कि वायरल वीडियो और मौके की जानकारी के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह घटना न सिर्फ कानून हाथ में लेने की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ALSO READ  "बुजुर्ग मां को बेटों ने निकाला घर से, न्याय की गुहार लगाती वायरल वीडियो में"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 3 6
Users Today : 727
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 3 6
Users Today : 727
Users Yesterday : 1019