न्यूज़ फ्लैश
“रुड़की में वरिष्ठ नागरिकों का भव्य वार्षिकोत्सव: मेयर अनीता अग्रवाल और सिमरन कौर की मौजूदगी में अनुभव, अधिकार और सम्मान का उत्सव” “जनता के दरबार में अफसर: हरिद्वार में हर महीने दो बार लगेगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—अब मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान!” “सुबह-सुबह आबकारी का सर्जिकल स्ट्राइक: चमगादड़ टापू पार्किंग में छापा, हरियाणा की 45 पेटी अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार” “पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून हाई अलर्ट: आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक डीएम का ग्राउंड जीरो एक्शन, सड़कों से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था टाइट!” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: सिडकुल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 52 हुड़दंगी धराए, महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर भी सख्त एक्शन” “रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!”
Home » सम्मान » “रुड़की में वरिष्ठ नागरिकों का भव्य वार्षिकोत्सव: मेयर अनीता अग्रवाल और सिमरन कौर की मौजूदगी में अनुभव, अधिकार और सम्मान का उत्सव”

“रुड़की में वरिष्ठ नागरिकों का भव्य वार्षिकोत्सव: मेयर अनीता अग्रवाल और सिमरन कौर की मौजूदगी में अनुभव, अधिकार और सम्मान का उत्सव”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । वरिष्ठ नागरिक परिषद के रविवार को हुए वार्षिकोत्सव में अतिथियों ने उम्र के एक पड़ाव पर आकर जीवन में आने वाली जटिलताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था ही वह समय होता है जब व्यक्ति पीछे मुड़कर अपने अतीत को देखता है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि वृद्धावस्था में मनुष्य अपने सपनों, संघर्षों और वास्तविकताओं की तुलना करता है। इस आयु में मनुष्य प्रेम को अपने नए दृष्टिकोण से देखता है। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरन कौर ने कहा कि वरिष्ठ नागरियों को भारत के संविधान के अनुच्छेद-21 में जीवन एवं स्वतंत्रता का अधिकार होता है।

डॉ. विकास गोयल ने परिषद की वार्षिक आख्या, आय-व्यय का ब्योरा और फिजियोथेरैपी सेंटर का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव में क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर दर्शन लाल, एमआर अरोडा, डीबी गोयल, डॉ. राजेंद्र पाल, चंचल वाधवा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृष्ण अवतार मिश्रा, डॉ. नवनीत अरोड़ा, सीए पंकज गर्ग, दिलीप प्रधान, भावना सिंधु, हर्ष प्रकाश काला, प्रमोद सैनी, कुसुम गुप्ता, सूरज सैनी, अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

60 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *