न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » जांच » “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति”

“डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ प्राप्त गंभीर शिकायतों को देखते हुए शासन ने सख्त कदम उठाया है। शासन स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक अतुल प्रताप सिंह को उनके वर्तमान पद से हटाते हुए पंचायती राज निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जांच के दौरान विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ललित नारायण मिश्र को डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। समिति शिकायतों के विभिन्न पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इस कार्रवाई को शासन द्वारा प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले को लेकर विभागीय और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 0 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 0 1
Users Today : 284
Users Yesterday : 1234