न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » चेतावनी » रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर शासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ की चेतावनी

रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर शासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ की चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। शासकीय विद्यालय प्रबंधक एशोसिएशन ने विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने की अनुमति न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में धरना, प्रदर्शन एवं घेराव की चेतावनी दी है।

एशोसिएशन के जिला संरक्षक राजकुमार चौहान एडवोकेट और अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ के.के. गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अशासकीय विद्यालयों की उपेक्षा और नियुक्तियों पर अनावश्यक रोक को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि डेढ़ दर्जन अनुदानित विद्यालयों के पदों का स्थायीकरण प्रस्ताव निदेशालय को भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही, 2016 से कार्यरत 28 पीटीए शिक्षकों की सूचना भी तय प्रारूप में भेजी जा रही है।

जिला मंत्री अरविंद राठी व दुष्यंत त्यागी ने प्रबंध समिति चुनाव शीघ्र कराने की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डॉ. घनश्याम गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने चतुर्थ श्रेणी व सफाई कर्मियों की नियुक्तियों का मुद्दा उठाया, जिस पर बताया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया आउटसोर्स एजेंसी तय होने पर शुरू होगी।

प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र ही शिक्षा मंत्री से मिलने का निर्णय लिया है।

 

Share This
ALSO READ  "हरिद्वार में संतों को बदनाम करने की ‘AI साजिश’ पर अखाड़ा परिषद का बड़ा प्रहार, रविंद्रपुरी महाराज बोले—फर्जी वीडियो बनाने वालों को नहीं बख्शेंगे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 0 6 2
Users Today : 1119
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 0 6 2
Users Today : 1119
Users Yesterday : 886