न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » हरिद्वार गोलीकांड में बड़ा खुलासा: गैंगवार की रंजिश, विदेश से दी गई सुपारी, दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

हरिद्वार गोलीकांड में बड़ा खुलासा: गैंगवार की रंजिश, विदेश से दी गई सुपारी, दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में 2 जून 2025 को हुई होटल व्यवसायी पर गोलीबारी की घटना का हरिद्वार पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने पंजाब से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है।घटना में घायल अरुण (उम्र 25), निवासी सांपला, रोहतक हरियाणा, को अज्ञात बाइक सवारों ने खड़खड़ी सूखी नदी पुल के पास गोली मारी थी। पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर एसएसपी ने सीआईयू और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में 1000 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया नेटवर्क का सहारा लिया।11 जून को पंजाब के फगवाड़ा से मानव हंस और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह हमला नंदू उर्फ कपिल सागवान और मंजीत महल गैंग के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा था। वर्ष 2016 में मंजीत महल गैंग ने नंदू के जीजा की हत्या की थी। इसके प्रतिशोध में लंदन में रह रहे नंदू ने अरुण की हत्या की सुपारी हिमांशु सूद को दी, जो मंजीत महल गैंग से जुड़े गौरव उर्फ लक्की की पैरवी कर रहा था।

आरोपियों ने जंगी ऐप के जरिए आपसी संवाद किया ताकि कॉल ट्रेस न हो सके। घटना के दिन पांचों आरोपी हरिद्वार पहुंचे। हिमांशु और बॉबी ने अरुण पर हमला किया; हिमांशु की पिस्टल मिसफायर हुई तो बॉबी ने गोली चलाई। हमले के बाद आरोपी अलग-अलग मार्गों से फरार हो गए।

ALSO READ  “ऑपरेशन प्रहार का ताबड़तोड़ एक्शन: बहादराबाद में सड़क किनारे जाम छलकाना पड़ा महंगा, महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों समेत 14 हुड़दंगी धराए, पुलिस ने दिखाया सख्त तेवर—3 वाहन भी किए सीज!”

मुख्य आरोपी हिमांशु, बॉबी और शम्मी खान अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई गैंगवार की जड़ें उजागर करने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522