न्यूज़ फ्लैश
“डीजीपी दीपम सेठ का सख्त फरमान: उत्तराखंड में ‘मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव’ शुरू, अवैध विदेशी और संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा — पुलिस, STF-SOG की संयुक्त मुहिम से हर किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और इंडस्ट्रियल एरिया की होगी गहन जांच!” “रुड़की में ‘बजट संवाद’ की गूंज: सांसद नरेश बंसल बोले– यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला; विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा तय करेगा” “हरिद्वार में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का प्रहार: डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर रामपुर रामघाटी में बड़ी छापेमारी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और 4×4 लोडर जब्त” “कोलंबो में गूंजा भारत का विजय शंखनाद: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान पर 61 रन की धमाकेदार जीत, गेंदबाजों के कहर से सुपर-8 में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया” “बागेश्वर को मिला सख्त कप्तान! जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) ने संभाली कमान, नशे–साइबर फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा, अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान!” “दिनदहाड़े घर में धावा बोलकर जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर शुभम गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस की मुस्तैदी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद”
Home » सौगात » “रोज़गार की सौगात: देहरादून में रोजगार मेले के ज़रिए 253 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प”

“रोज़गार की सौगात: देहरादून में रोजगार मेले के ज़रिए 253 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। शनिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमाद्वार देहरादून में “रोजगार मेला 2026” का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय श्री अजय टम्टा शामिल हुए।समारोह के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज समस्त भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 45 केन्द्रों पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य के साथ रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। युवाओं को रोज़गार देने के लक्ष्य की प्राप्ती हेतु इस तरह के रोज़गार मेलों के आयोजनों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा और उसके बाद उनकी तैनाती होगी।रोजगार मेले के माध्यम से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार कैम्प में विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं अन्य संगठनों जैसे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स, डी.एफ.एस., एफ.एस.आई. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (ऋषिकेश) एवं इसरो में चयनित 253 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से युवाओं को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नवनियुक्त युवाओं की तरफ से आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से विभिन्न विभागों में तत्परता से कार्य हो रहा है, जिसके फलस्वरूप रोजगार मेले जैसी मुहिम से सरकारी नौकरियों में युवाओं को अवसर प्राप्त हो रहे है। इस अवसर पर सविता कपूर, विधायक गढ़ी कैंट देहरादून, मनु महाराज, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत मुख्यालय (देहरादून), आनंद सिंह यर्सों (कार्मिक एवं प्रशासन), बरिंदरजीत सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, उत्तरी सीमांत मुख्यालय, परमिंदर सिंह, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (देहरादून), रिंकू थापा, सेनानी 23वीं वाहिनी एवं नव नियुक्त युवा उपस्थित रहे।

163 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“डीजीपी दीपम सेठ का सख्त फरमान: उत्तराखंड में ‘मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव’ शुरू, अवैध विदेशी और संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा — पुलिस, STF-SOG की संयुक्त मुहिम से हर किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और इंडस्ट्रियल एरिया की होगी गहन जांच!”

“रुड़की में ‘बजट संवाद’ की गूंज: सांसद नरेश बंसल बोले– यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला; विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा तय करेगा”