न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कार्यवाही » “दुबई से गैंगस्टर की घर-वापसी: उत्तराखण्ड पुलिस का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड ब्रेकर ऑपरेशन, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड जगदीश पुनेठा गिरफ्तार”

“दुबई से गैंगस्टर की घर-वापसी: उत्तराखण्ड पुलिस का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड ब्रेकर ऑपरेशन, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड जगदीश पुनेठा गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जगदीश पुनेठा को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। अभियुक्त पर विभिन्न फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने, संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने तथा अनेक आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं। रिपोर्टकर्ता लीलाधर पाटनी, निवासी पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्तगण जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखंड—के विरुद्ध निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर ₹8,00,000 की धोखाधड़ी* किए जाने पर कोतवाली पिथौरागढ़ में *FIR No. 239/2021, धारा 420, 504, 120B भादवि एवं 3 यूपीआईडी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचना उपरांत ललित पुनेठा एवं पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया, जबकि लगातार फरार रहने पर जगदीश पुनेठा के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई तथा 04.07.2024 को मफरूरी में आरोप पत्र प्रेषित किया गया।

अभियुक्त जगदीश पुनेठा के विरुद्ध शेयर बाजार, निर्मल बंग कमोडिटी, रॉयल पैन्थर प्रा. लि., मात्रछाया आभूषण प्रा. लि. आदि में निवेश कराने के नाम पर अनेक लोगों से धोखाधड़ी के मामले थाना पिथौरागढ़ एवं थाना जाजरदेवल में पंजीकृत हैं। इसी क्रम में संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने पर दिनांक 16.01.2023 को FIR No. 11/2023, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

ALSO READ  "सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब"

 

आर्थिक अनियमितताओं का खुलासा

 

FIR No. 109/2021 की विवेचना सीबीसीआईडी, सैक्टर हल्द्वानी* के निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी द्वारा की जा रही है। विवेचना में खुलासा हुआ कि अभियुक्त जगदीश पुनेठा एवं उसके सहयोगियों ने लगभग ₹15,17,30,000 की धोखाधड़ी की तथा कुल ₹2,22,40,463 की चल-अचल संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की।

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान एवं रेड कॉर्नर नोटिस जारी

पिथौरागढ़ पुलिस के तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्त के दुबई में छिपे होने की पुष्टि हुई। इसके मद्देनज़र सीबीसीआईडी, उत्तराखण्ड द्वारा सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से समन्वय स्थापित कर रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कराया गया।

 

इसी आधार पर NCB Abu Dhabi (Interpol) की सहायता से अभियुक्त को दुबई में गिरफ्तार किया गया।

 

प्रत्यर्पण अभियान

अभियुक्त की हिरासत के बाद NCB Abu Dhabi द्वारा सीबीआई के माध्यम से एक सुरक्षा मिशन गठित किए जाने की सूचना उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदान की गई। इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मनोज कुमार ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी देहरादून (टीम लीडर) ललित मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिथौरागढ़,सतीश कुमार शर्मा, निरीक्षक, एएनटीएफ पिथौरागढ़ की एक टीम गठित कर 10.11.2025 को दुबई भेजा गया। सुरक्षा मिशन द्वारा अभियुक्त जगदीश पुनेठा को 13.11.2025 को सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पिथौरागढ़ में प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

जगदीश पुनेठा पुत्र श्री चन्द्र प्रकाश पुनेठा, निवासी सिलपाटा, थाना एवं जिला पिथौरागढ़।

 

आपराधिक इतिहास

1- FIR NO 239/2021 धारा 420,504,120 बी भादवि व 3 यूपीआईडी एक्ट कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ ।

2- FIR NO 109/2021 धारा 420, 406, 120बी, 506 भादवि व 3 यूपीआईडी एक्ट कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ ।

ALSO READ  "रानीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: झपटमारी करने वाले दो शातिर बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार"

3- FIR NO 36/2021 धारा 420,504,506 भादवि व 3 यूपीआईडी एक्ट थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ ।

4- FIR NO 11/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 4
Users Today : 13
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 4
Users Today : 13
Users Yesterday : 811