न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » दिवस » “बाल दिवस पर एसएसपी का प्यार भरा सरप्राइज: नन्हे मुन्नों को चॉकलेट खिलाकर जीता दिल, बच्चों की गूंज— “थैंक्यू पुलिस अंकल!”

“बाल दिवस पर एसएसपी का प्यार भरा सरप्राइज: नन्हे मुन्नों को चॉकलेट खिलाकर जीता दिल, बच्चों की गूंज— “थैंक्यू पुलिस अंकल!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। बाल दिवस के खास अवसर पर हरिद्वार में आज का सुबह का समय बेहद खुशनुमा रहा। 14 नवंबर 2025 की सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉडल स्कूल पहुँचे, जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और मुस्कुराहटों के साथ उनका स्वागत किया। एसएसपी ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बच्चों के बीच बैठकर एसएसपी ने विद्यालय के माहौल, उनकी पढ़ाई और सपनों के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को चॉकलेट खिलाई, जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश हो गए। बच्चों ने हँसते हुए कहा— “थैंक्यू पुलिस अंकल!” यह पल स्कूल स्टाफ और पुलिस अधिकारियों के लिए भी भावुक और प्रेरणादायक रहा।एसएसपी ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा, सुरक्षित वातावरण और सही मार्गदर्शन देना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रशासन को भी बाल दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान माहौल प्रेम, उत्साह और अपनत्व से भरा रहा। बाल दिवस का यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के लिए यादगार बना, बल्कि पुलिस-जनसंपर्क को और मजबूत करने वाला कदम भी साबित हुआ।

ALSO READ  “सिडकुल में उद्योग जगत का संगम: लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर उद्यमियों और पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, एकजुटता और विकास का दिखा दमदार नजारा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 5 1
Users Today : 304
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 5 1
Users Today : 304
Users Yesterday : 930