न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं?
Home » कार्यवाही » “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब”

“सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान से पूर्व हरिद्वार पुलिस ने धर्म और आस्था की आड़ में लोगों को गुमराह करने वाले कथित ढोंगी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई जो साधु-संतों का वेश धारण कर आम लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को घरेलू, पारिवारिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा भरोसा देकर भ्रमित कर रहे थे। ये लोग धार्मिक आस्था का लाभ उठाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि कई कथित बाबा स्वयं को सिद्ध पुरुष, तांत्रिक या चमत्कारी शक्तियों का धनी बताकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके माध्यम से वे लोगों की धार्मिक भावनाओं का शोषण कर रहे थे। ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को हिरासत में लिया।

हरिद्वार पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धर्म और आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की ठगी, अंधविश्वास फैलाने या लोगों को गुमराह करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

आगामी सोमवती अमावस्या स्नान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ALSO READ  "मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल! सिडकुल पुलिस की छापेमारी में बिजनौर का शातिर गिरफ्तार, नकली आधार कार्ड और मार्कशीट का भंडाफोड़"

पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में न आएं और चमत्कार, तंत्र-मंत्र या समस्याओं के त्वरित समाधान के नाम पर धन की मांग करने वालों से सतर्क रहें।

यदि कोई व्यक्ति धार्मिक वेशभूषा का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को आस्था के नाम पर ठगी करने वाले तत्वों के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

नाम पता कालनेमि ढोंगी बाबा

1. विभीषण पुत्र भुवनेश्वर निवासी कर्जन बाजार बिहार उम्र-48 वर्ष

2. नाराय़ण पुत्र विनोद कुमार निवासी गारमपुर जिला इटावा उम्र- 25 वर्ष

3. राम बाबू पुत्र भागीरथ निवासी उज्जैन नलखेडा जिला आगरा उ0प्र0 उम्र-36 वर्ष

4. बच्चू सिंह पुत्र माघ सुंह निवासी भाम बस्ती पलवल हरियाणा उम्र-39 वर्ष

5. नीरज पुत्र दलवीर निवासी ग्राम गौली करनाल हरियाणा उम्र-25 वर्ष

6. सुर्जन सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी करनाल हरियाणा उम्र-27 वर्ष

7. रोहित पुत्र स्व0 ओमकार सिंह निवासी ग्राम कसारी जलालाबाद उम्र-32 वर्ष

8. राम जन्म यादव पुत्र रामस्वरुप निवासी अमश गया बिहार उम्र- 78 वर्ष

9. जगीर सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी बलर दन्तौर बिकानेर राजस्थान उम्र-59 वर्ष

10. अजब सिंह पुत्र रहतु निवासी य़ोशुफपुर उर्फ चौतरा झिझाना जिला शामली उ0प्र0 उम्र-66 वर्ष

11. रमेश पुत्र रामबहादुर निवासी साहगुहार जिला रामेसाहेब उम्र-55 वर्ष

12. नन्हकून पुत्र स्व0 टेगी निवासी मुरादपुर कोटिला जिला बदलापुर जौनपुर उ0प्र0 म्र- 66 वर्ष

13. रामप्रसाद पुत्र जीत सिंह निवासी मिस्सरपुर दहिया जिला सीतापुर दाहबा उम्र-58 वर्ष

14. ज्योति रत्न पुत्र राधेश्याम निवासी मधैलैपुर पुरवारी टौला जिला सीतापुर उम्र-47 वर्ष

ALSO READ  छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार, साक्षात्कार के दौरान बंद कमरे में की गई थी हरकत

15. श्याम बाबू पुत्र औदल प्रसाद निवासी पनवाही जिला महौबा उम्र- 45 वर्ष

16. राजराम पुत्र जागेश्वर निवासी निहाल नगलोई बिहार उम्र-39 वर्ष

17. फकीरे पुत्र सिकदार निवासी दुलारपुर हरदोई उ0प्र0 उम्र-67 वर्ष

18. गोकल पुत्र मोहन लाल निवासी चोरारा निवाडी उम्र- 49 वर्ष

19. गुरजीत पुत्र अग्रेज निवासी सिंग्या पंजाब उम्र- 35 वर्ष

20. पप्पू पुत्र स्व0 धन्नू निवासी चोरारा निवाडी उम्र- 49 वर्ष

 

 

21. रामपाल पुत्र बारु सिंह प्रजापति निवासी इन्द्रा कालोनी मु0 नगर उ0 प्र0 उम्र- 68 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 8
Users Today : 349
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 8
Users Today : 349
Users Yesterday : 522