न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे”
Home » कार्यवाही » “फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की धड़ाधड़ जांच, मसाले-दाल के सैंपल से मचा हड़कंप—मिलावट पर सरकार का सख्त वार!”

“फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की धड़ाधड़ जांच, मसाले-दाल के सैंपल से मचा हड़कंप—मिलावट पर सरकार का सख्त वार!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड विनय शंकर पांडे के निर्देश पर देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य एनालॉग पनीर, गैर-दुग्ध उत्पादों तथा मिलावटी खाद्य सामग्री के उपयोग और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देहरादून-मसूरी रोड स्थित प्रमुख होटल एवं फाइव स्टार प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण किया। इस दौरान Taj Hotel, Fairfield, JW Marriott, Hyatt Centric और Hyatt Regency सहित अन्य प्रतिष्ठानों के किचन, स्टोर, खाद्य सामग्री के भंडारण, कच्चे माल की गुणवत्ता, पैकेज्ड खाद्य पदार्थों और स्वच्छता व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।अभियान के दौरान Hyatt Regency से मसालों तथा JW Marriott से तैयार दाल के नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा Hyatt Regency के स्टोर में उपलब्ध गुलकंद, इंपोर्टेड ऑर्गेनो और सौंफ के पैक्ड उत्पादों को लेकर संबंधित निर्माताओं को आवश्यक दस्तावेज और गुणवत्ता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। मामले में विभागीय कार्रवाई जारी है।आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा नियम छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों पर समान रूप से लागू होते हैं और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, मिठाई प्रतिष्ठानों समेत सभी खाद्य कारोबारियों की नियमित और औचक जांच जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावट अथवा गैर-मानक खाद्य सामग्री के मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।जांच अभियान के दौरान उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र रावत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा देहरादून मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संतोष कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 0 3
Users Today : 220
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 0 3
Users Today : 220
Users Yesterday : 1573