न्यूज़ फ्लैश
“जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान” “थाना बुग्गावाला पुलिस का ओवरलोडिंग पर बड़ा प्रहार, खनन सामग्री से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप” “हरिद्वार में लोकतंत्र की अलख: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रवाना किया स्वीप वाहन, घर-घर पहुंचेगा मतदान जागरूकता का संदेश” “हवन-पूजन के साथ नए सफर की शुरुआत: रोशनाबाद शिफ्ट हुआ खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय, अब और तेज़ होगी खाद्य सुरक्षा व औषधि निगरानी व्यवस्था” “महिमानन्द जोशी की पहल से रुड़की में फूड कारोबारियों को मिला खाद्य सुरक्षा का गुर, फास्टटेक प्रशिक्षण में 50 प्रतिभागियों ने सीखे स्वच्छता और लाइसेंसिंग के अहम नियम”
Home » अभियान » “75 लाख श्रद्धालुओं की आस्था, 90 ट्रैक्टर कूड़े की चुनौती और एक रात में चमका हरिद्वार—नगर निगम की स्वच्छता सेना ने रचा नया कीर्तिमान”

“75 लाख श्रद्धालुओं की आस्था, 90 ट्रैक्टर कूड़े की चुनौती और एक रात में चमका हरिद्वार—नगर निगम की स्वच्छता सेना ने रचा नया कीर्तिमान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद नगर निगम हरिद्वार ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

आस्था के इस महापर्व में करीब 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान किया, जिसके बाद घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र हो गया था।श्रद्धालुओं की भीड़ के बाद नगर निगम ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाते हुए रात्रि 9 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक लगातार कार्य किया। इस दौरान लगभग 90 ट्रैक्टर कूड़ा विभिन्न घाटों और प्रमुख मार्गों से हटाकर उसका निस्तारण किया गया।

नगर निगम की टीम ने विष्णु घाट, अलकनंदा घाट, सुभाष घाट, नई घाट और मालवीय घाट समेत सभी प्रमुख स्नान स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। पूरी रात चले इस अभियान के चलते सुबह तक सभी प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा कर दिया गया।रात्रि करीब 2 बजे नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा उनकी मेहनत की सराहना की।

अभियान में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम की पूरी स्वच्छता टीम रातभर डटी रही।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व संख्या के बावजूद निर्धारित समय में सभी प्रमुख घाटों और मार्गों की सफाई पूरी कर ली गई। यह सफलता निगम की सुव्यवस्थित कार्ययोजना और कर्मचारियों की अथक मेहनत का परिणाम है।

सोमवती अमावस्या स्नान के बाद चलाया गया यह विशेष अभियान स्वच्छ और सफल आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

129 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 1 8 5
Users Today : 712
Users Yesterday : 1366

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 1 8 5
Users Today : 712
Users Yesterday : 1366