न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » Uncategorized » थाना बहादराबाद में सुरक्षा का नया युग: सी०सी०टी०वी० कैमरों से हर गतिविधि पर नजर, अपराधियों की हर चाल होगी बेनकाब!

थाना बहादराबाद में सुरक्षा का नया युग: सी०सी०टी०वी० कैमरों से हर गतिविधि पर नजर, अपराधियों की हर चाल होगी बेनकाब!

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में सी०सी०टी०वी० कैमरों की स्थापना की गई है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों को महत्वपूर्ण स्थानों और सीमाओं पर अधिक से अधिक कैमरे लगवाने का आदेश दिया गया था। इस निर्देश के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए आम जनता के सहयोग से अपने क्षेत्र की संवेदनशील और महत्वपूर्ण सीमाओं पर सी०सी०टी०वी० कैमरे स्थापित किए हैं।विशेष रूप से लोहे के पुल नहर पटरी पर 06 सी०सी०टी०वी० कैमरे और पथरी पुल पिकेट पर 04 कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे लगातार गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे और अपराधों की रोकथाम व अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा थाना क्षेत्र की अन्य सीमाओं जैसे सहदेवपुर, रतनपुर और अलीपुर में भी जल्द ही अतिरिक्त सी०सी०टी०वी० कैमरे स्थापित किए जाएंगे।इस पहल से न केवल अपराधों में कमी आएगी बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी। थाना बहादराबाद पुलिस ने इस योजना के माध्यम से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने का कदम उठाया है। जनता से सहयोग की अपील भी की गई है ताकि यह प्रयास और प्रभावी हो सके

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 5
Users Today : 3
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 5
Users Today : 3
Users Yesterday : 343