न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » निर्देश » “हरिद्वार में अवैध खनन पर जिलाधिकारी का हल्ला-बोल – मयूर दीक्षित ने भंडारण व परिवहन माफियाओं को दी चेतावनी, कहा अब होगी सख्त कार्रवाई, गेट से बाहर एक दाना भी निकला तो होगी कड़ी सज़ा!”

“हरिद्वार में अवैध खनन पर जिलाधिकारी का हल्ला-बोल – मयूर दीक्षित ने भंडारण व परिवहन माफियाओं को दी चेतावनी, कहा अब होगी सख्त कार्रवाई, गेट से बाहर एक दाना भी निकला तो होगी कड़ी सज़ा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में गुरुवार के जिला अवैध खनन निरोधक दल के बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरुद्ध सख्ती से कारवाई करने के लिए रणनीतिक रूप से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समय से सीमांकन कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स अवैध खनन के विरुद्ध सख्ती से नियमित कार्यवाही करे।उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर भी प्रभावी कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी स्तर से पुलिस, राजस्व, खनन तथा वन विभाग के कार्मिकों की संयुक्त टीम गठित की जाए तथा तहसील स्तर पर मासिक बैठकें आयोजित की जाए। उन्होंने पूर्व में गठित पुलिस टास्क फोर्स को भी अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उप खनिज की निकासी निर्धारित गेट्स से ही की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शुरुआत से ही अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध सख्ती से की जाए। उन्होंने अवैध खनन व भंडारण के लम्बित मामलों के निस्तारण के लिए नोटिस जारी कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए साथ ही परिवहन विभाग को खनन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग डंपर एवं ट्राली पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी जिला खान अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद सेठ,डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध,श्रीगंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, एचआरडीए मनीष सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, खनन अधिकारी मोहम्मद कासिम रज़ा, सीओ एसपी बलूनी, एआरटीओ नेहा झा,डीसीएम रोहित सैनी आदि अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ  "कुम्भ-2027: मनसा देवी, चंडी देवी समेत प्रमुख मंदिरों तक पैदल मार्गों का निरीक्षण, मेलाधिकारी सोनिका ने दिए गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496