न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » लोकार्पण » “रोशनाबाद के वार्ड 11 में विकास की गूंज: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आधुनिक सड़कों का भव्य लोकार्पण कर बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ समग्र विकास की ओर मजबूत कदम”

“रोशनाबाद के वार्ड 11 में विकास की गूंज: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आधुनिक सड़कों का भव्य लोकार्पण कर बदली क्षेत्र की तस्वीर, जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ समग्र विकास की ओर मजबूत कदम”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक और सशक्त कदम उठाते हुए नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत लोकार्पण किया।लोकार्पित कार्यों में सी6, सी7 एवं ए12 की मुख्य सड़क सहित ए10 व ए11 की आंतरिक सड़कों का निर्माण शामिल है। इन सड़कों का निर्माण आधुनिक मानकों एवं गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जलभराव की समस्या में कमी आएगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा समय-समय पर सड़क निर्माण की आवश्यकता को उठाया गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कराया और निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया।इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड नंबर- 11 ही नहीं, बल्कि पूरे नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि नगर की प्रत्येक गली और मोहल्ले तक विकास की किरण पहुंचाना उनका संकल्प है। जनसहयोग और जनविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और इसी विश्वास के साथ नगर पालिका शिवालिक नगर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

ALSO READ  "राष्ट्रपति निकेतन हुआ और भव्य! राष्ट्रपति ने किया फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण, सुरक्षा-परंपरा और हिमालयी सौंदर्य का अद्भुत संगम बना परिसर"

यह लोकार्पण केवल सड़क निर्माण का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत आधारशिला है, जो आने वाले समय में समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

सभासद राधेश्याम कुशवाहा व डा. राजकुमार यादव, अनिल राणा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भडारी, मीडिया प्रभारी गौरव गुर्जर, महामंत्री अंशुल शर्मा, पवनदीप,किरन सिंह, शांति देवी, ईशांत तनेजा, जानवी देवी, पूनम देवी, सुदा, उपेंद्र, पूजा, हरबिर सिंह, हर्ष चौधरी, हर्षित चौधरी, पंकज मलिक, अनीता शर्मा,सौरभ सक्सेना,पवन, कार्तिक बक्शी,आदित्य मलिक, राजकुमार, अक्षय चौधरी, राजपाल, विनय अग्रवाल, शिवपुजन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 6
Users Today : 521
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 6
Users Today : 521
Users Yesterday : 496