न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » सम्मान » ” सेवा और सम्मान की मिसाल बने डॉ. कुमार प्रशांत: जया मैक्सवेल अस्पताल बहादराबाद में अल्पसंख्यक मोर्चा व भाजपा के शीर्ष नेताओं का भव्य स्वागत समारोह”

” सेवा और सम्मान की मिसाल बने डॉ. कुमार प्रशांत: जया मैक्सवेल अस्पताल बहादराबाद में अल्पसंख्यक मोर्चा व भाजपा के शीर्ष नेताओं का भव्य स्वागत समारोह”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दिनांक 21 जनवरी 2026 को जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद (हरिद्वार) द्वारा एक गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय पदाधिकारियों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में सेवा, समर्पण और सौहार्द का संदेश देना रहा।समारोह में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. कुमार प्रशांत ने सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिन प्रमुख अतिथियों को सम्मानित किया गया, उनमें श्री राजेश जैन (प्रदेश कार्यालय मंत्री – अल्पसंख्यक मोर्चा), श्री अनीश गौर (प्रदेश अध्यक्ष – अल्पसंख्यक मोर्चा), अब्दुल वहाब अंसारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी – अल्पसंख्यक मोर्चा), गुरप्रीत सिंह छाबरा (प्रदेश उपाध्यक्ष – अल्पसंख्यक मोर्चा), इंतजार हुसैन (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – अल्पसंख्यक मोर्चा), यूसुफ मलिक (प्रदेश मीडिया प्रभारी – अल्पसंख्यक मोर्चा), राकेश गिरी (प्रदेश उपाध्यक्ष – भाजपा) तथा राव ज़मीर (प्रदेश उपाध्यक्ष – अल्पसंख्यक मोर्चा) प्रमुख रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुमार प्रशांत ने कहा कि जया मैक्सवेल अस्पताल क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इसके लिए सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।सम्मानित अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र के अस्पताल यदि सेवा भाव के साथ कार्य करें तो स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि जया मैक्सवेल अस्पताल द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। विभिन्न समुदायों और संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। अतिथियों ने अस्पताल की सुविधाओं का अवलोकन भी किया और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना की।

ALSO READ  "सालों की मेहनत और बेदाग सेवा का मिला सम्मान: हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक, एसएसपी ने स्टार पहनाकर किया सम्मानित; हरिद्वार पुलिस परिवार में खुशी की लहर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 2
Users Today : 587
Users Yesterday : 496